जालंधर ब्रीज: आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर शहरी के प्रभारी व प्रदेश महामंत्री सुभाष शर्मा,के साथ विचार विमर्श कर भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा भाजपा जालंधर (शहरी) के जिला पदाधिकारियों में विस्तार करते हुए जनक राज भगत को बेस्ट विधानसभा क्षेत्र के अधीन पड़ते मंडल नंबर 11 का अध्यक्ष बनाया गया जिसमें मुख्य रुप से उपस्थित प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र भगत,जिला महामंत्री,भगवंत प्रभाकर,पार्षद वीरेश मिंटू ,प्रदीप खुल्लर,सुरिंदर भगत,सुदेश भगत, नवीन सोनी,मोहिंदर भगत,व अन्य कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि आगामी पार्टी की रणनीति के अनुरूप संगठन कार्यकर्ताओं में सक्रियता लाने व केंद्र की विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं को जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं उनको घर घर तक पहुंचाने की जिम्मेवारी बखूबी निभाए सुशील शर्मा ने कहां की 2022 के चुनाव नजदीक हैं चुनावों को देखते हुए कहा कि वो पार्टी की नीतियों को लोगों के बीच लेकर जाएं ताकि संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाया की जा सके।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत