November 13, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

कांग्रेसी नेताओं ने कुर्सी के लालच में प्रदेश को बर्बादी की और धकेला :राकेश राठौर

Share news

जालंधर ब्रीज: आज जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर द्वारा आने वाले 2022 के चुनावों को लेकर एक बैठक का आयोजन स्थानीय कालिया कॉलोनी फेस 2 में ईलाइट टावर में युवा मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी साहिल शर्मा द्वारा किया गया। इस बैठक में ईलाइट टावर निवासियों द्वारा भरपूर प्यार और सहयोग मिला। इस बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मेयर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने आने वाले 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर इलाइट टावर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे देशहित के कार्यों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

राकेश राठौर ने कहा कि मोदी जी ने ना सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया है। राकेश राठौर ने कहा कि मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है। जिसमें दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर ना सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामई जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्व भर को यह दिखाया कि प्रजावत्सल नेतृत्व कैसा होता है।

राकेश राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी भारतीयों की सुरक्षा, गरीब कल्याण विकास, व ऐतिहासिक सुधारों, के समानांतर समन्वय का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प व समर्पण ने सभी देशवासियों में एक नई ऊर्जा व आत्मविश्वास पैदा किया है।हमारा भी यह फर्ज बनता है कि हम सभी शहर वासियों को उनके हाथ मजबूत करने के लिए सभी को भाजपा के पक्ष में वोट करना चाहिए।राकेश राठौर ने कहा कि आज भारत देश हर क्षेत्र हर मुकाम पर आत्मनिर्भर होने की दिशा में सभी क्षेत्रों में तेजी से अग्रसर हो रहा है तो उसका सारा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

राठौर ने कहा कि आज जिस तरह पूरे देश में विकास की रफ्तार अपनी पूरी गति पकड़ चुकी है उसी तरह जो पंजाब पिछले 5 सालों से विकास की राह से पिछड़ चुका है उसको फिर से विकास की पटरी पर लाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करना चाहिए।राकेश राठौर ने बताया कि प्रदेश की मौजूदा सरकार के नेताओं ने कसमें खाकर जो पूरे प्रदेश में घर घर नौकरी,युवाओं को मोबाइल फोन,बेरोजगारी,खत्म करने एवं प्रदेश में चार हफ्तों में नशा खत्म करने की कसमें खाई थी।वह सभी झूठी साबित हुई है नशा अपनी चरम सीमा पर बिक रहा है जिससे कि पंजाब की युवा पीढ़ी बर्बादी की कगार पर खड़ी हो चुकी है बेरोजगारी अपने चरम पर है युवा सरकार से नौकरी की आस लगाकर दर-दर ठोकरें खा रहे हैं।

राठौर ने कहा आज पंजाब प्रदेश में लगातार बढ़ रहे आंतक के खतरे व अराजकता के माहौल पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन पर माफिया राज लगातार हावी होता जा रहा है।जालंधर शहर में दिन प्रतिदिन सड़क चौराहों पर गोलीबारी,लूटपाट,छीना झपटी,की घटनाएं निरंतर बढ़ती जा रही हैं।राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते पुलिस प्रशासन जनसाधारण को सुरक्षा देने में बुरी तरह नाकाम व विफल साबित हुआ है।

जिस तरह अराजकता और गुंडागर्दी का माहौल है इससे आम लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है आज पूरे प्रदेश में शराब माफिया,रेत माफिया,गुंडागर्दी,आम नागरिकों का कत्लेआम प्रदेश की इस कांग्रेस सरकार के राज में मामूली सी बात हो चुकी है आज प्रदेश का हर नागरिक मौजूदा कांग्रेस सरकार से तंग आ चुका है और हम सब ने पिछले साढे 4 साल में इनकी आपस की लड़ाई ही देखी है ना कि प्रदेश का विकास और हम सभी को कांग्रेस पार्टी से निजात पाने के लिए हम सभी को एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में वोट करना चाहिए ताकि पंजाब में फिर से सुशासन लाया जा सके।

राकेश राठौर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आज पंजाब मैं कांग्रेस पार्टी प्रदेश में बिगड़ते हुए माहौल को सुधारने और उस पर शिकंजा कसने की बजाय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सभी कांग्रेस के नेताओं को कुर्सी की लड़ाई मैं उलझा कर रखा हुआ हैं और एक दूसरे को कुर्सी से उतारने की खींचतान में लगे हुए है इस बैठक में मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी,सन्नी शर्मा,साहिल शर्मा,अमित भाटिया,अरुण मल्होत्रा,गौरव,मोहित शर्मा,गौरव अरोड़ा,हरमनप्रीत सिंह,नरेंद्र बंसल,जगदीश भाटिया,मनीष कपूर,राजेश वधवा,अशोक अरोड़ा,सौरभ अरोड़ा,निशा अरोड़ा,सपना अरोड़ा,मनदीप कौर,नीधि मोहन, निधि चौधरी,रोहित वर्मा,अनीता अरोड़ा,नीना सहगल,मधु गुप्ता, विनय कुमार,विजय ठाकुर,व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share news

You may have missed