जालंधर ब्रीज:(रवि) जालंधर (देहाती) के सीनियर आई.पी.एस पुलिस अधिकारी नवीन सिंगला के दिशा निर्देशों पर जालंधर (देहाती) सी.आई.ए स्टाफ़-2 की पुलिस ने 200 ग्राम हैरोइन समेत 2 नशा तस्करो को गिरफ्तार किया । जानकारी देते हुए सी.आई.ए स्टाफ़-2 के इंचार्ज पुष्प बाली ने बताया की उन्होने गुप्त सूचना के आधार पर ए.एस.आई गुरमीत राम की निगरानी में एक विशेष टीम तैयार की गई जिस पर ए.एस.आई गुरमीत राम और सी.आई.ए स्टाफ़-2 की पुलिस पार्टी ने नजदीक रेलवे सटेशन कपूरथला रोड़, करतारपुर चैकिंग दोरान 2 आरोपियों से 200 ग्राम हैरोइन बरामद की आरोपियों की पहचान रणबीर सिंह उर्फ बीर पुत्र बलजिंदर सिंह और गगन दीप सिंह उर्फ गगा पुत्र शमशेर सिंह वासी पति नन्द की पिंड बुंदाला,थाना जंडियाला के रूप में हुई है। पुलिस ने 2 आरोपियों पर मुकदमा नंबर 94 तिथि 11.06.2021 21-बी-61-85 एन.डी.पी.एस एक्ट थाना करतारपुर जालंधर (देहाती) दर्ज किया गया ।

More Stories
राकेश राठौर के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कैंट विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेताओं ने दी बधाई
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
भगवंत मान सरकार के 4 साल, पंजाब का हुआ बुरा हाल-श्वेत मलिक