पंजाब राज पावर कारपोरेशन लिमिटेड के सीएमडी ए वेणु प्रसाद
जालंधर ब्रीज: (रवि) पंजाब राज पावर कारपोरेशन लिमिटेड के सीएमडी ए वेणु प्रसाद, निदेशक वितरण इंजीनियर डी आई पी एस ग्रेवाल, पी एस पी सी एल ,नॉर्थ जोन मुख्य इंजीनियर जैन इन्दर दानिया के निर्देशों के अनुसार अधिकारीयों ने सुबह बिजली चोरी संबंध में उप मुख्य इंजीनियर हरजिंदर सिंह बांसल जालंधर सर्कल की देख रेख में पूरब मण्डल जालंधर,केंट मण्डल जालंधर,माडल टाऊन जालंधर,पछम मण्डल जालंधर और फगवाड़ा मण्डल अधीन सुबह के समय चेकिंग की गयी।

इस चेकिंग दौरान जालंधर इलाको में पड़ते 2048 केस चेक किए गए जिस में 30 केस बिजली चोरी के और बिजली चोरी करने वालो के ऊपर 13.96 लाख का जुर्माना लगाया इसके इलवा बिजली चोरी करने वालो के खिलाफ बिजली एक्ट 2003 के मुताबिक एंटी पावर थेफ़्ट 135 के अधीन पुलिस स्टेशनो में मामला दर्ज भी करवाया जा रहा है ।

मुख्य इंजीनियर जैन इन्दर दानिया की तरफ से यह अपील की जाती है की बिजली चोरी एक सामाजिक बुराई है यदि कोई भी बिजली चोरी करता पकड़ा गया तो उस के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कारवाई की जाएगी ।
बिजली चोरी का मामला किसी के ध्यान में आता है वह सीधा इसकी जानकारी 96461-16301 में कॉल करके दे और जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी और अपने पेंडिंग बिल जल्द से जल्द बिजली विभाग में जमा करवाए ।

More Stories
पीआईबी जयपुर द्वारा पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने कपूरथला में साइंस सिटी का दौरा किया
पीएसपीसीएल की ज़मीन से लेकर लैंड पूलिंग तक: बाजवा ने कहा न्यायपालिका पंजाब को आप के फैसलों से बचा रही
मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज में एलुमनी ने शुरू किया वृक्षारोपण अभियान, ग्रीन कैंपस की ओर बड़ा कदम