मुख्य इंजीनियर जैन इन्दर दानिया और उप मुख्य इंजीनियर हरजिंदर सिंह बांसल ने 220 के वी सब स्टेशन जमशेर में नया 11 के वी उदोपुर फीडर का उद्धघाटन किया

जालंधर ब्रीज: पंजाब राज पावर कारपोरेशन लिमिटेड ने लोगो को बिजली की पूरी सुविधा देने के लिए मुख्य इंजीनियर जैन इन्दर दानिया और उप मुख्य इंजीनियर हरजिंदर सिंह बांसल ने 220 के वी सब स्टेशन जमशेर से चलने वाले 11 के वी जगराल फीडर को बाँट कर नया 11 के वी उदोपुर फीडर का उद्धघाटन किया इस फीडर पर नानक पिंडी, पोडसेप्राय ,चननपुर और दीवाली गाओं का बराबर लोड चलेगा ।
इसी तरह जालंधर वेस्ट अधीन 66 के वी मकसूदपुर सब स्टेशन से चलने वाला 11 के वी मंड फीडर जिस पर 245 एम्पेयर लोड चल रहा है इस फीडर से लोड घटाने के लिए 66 के वी लैदर काम्प्लेक्स सब स्टेशन से नया फीडर खींच कर इस फीडर पर हेलरा और वरयाणा गाओं का ऐ पी लोड ट्रांसफर किया जायेगा। इन दोनों फीडर का लोड कम करने के लिए पॉवरकॉम का लगभग 82 लाख रूपए का खर्चा आया है। इस मौके पर मुख्य इंजीनियर जैन इन्दर दानिया और उप मुख्य इंजीनियर हरजिंदर सिंह बांसल उप मुख्य इंजीनियर सोमनाथ सोमनाथ माही प एंड म सर्किल के साथ अन्य पॉवरकॉम के अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
गोल्डन एज सीनियर सिटिजन एसोसिएशन का मासिक मिलन समारोह हर्षोल्लास से आयोजित
विजिलेंस ब्यूरो ने निजी पासपोर्ट एजेंट को 20,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू
टकसाली अकाली नेता रणतेज सिंह पोवार आप में हुए शामिल,सीएम मान ने रणतेज सिंह का पार्टी में किया स्वागत