August 10, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे ख़िलाफ़ बड़े स्तर पर की कारवाई

Share news

जालंधर ब्रीज: जालंधर को नशा मुक्त शहर बनाने के उदेश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने हाल ही में एक विशेष अभियान शुरु करते हुए नशे ख़िलाफ़ बड़े स्तर पर कार्यवाही की है।

इस बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस ने नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए कई प्रयत्न किये हैं। उन्होनें बताया कि इस विशेष अभियान दौरान तकरीबन 25 एफ.आई.आरज़ दर्ज की गई हैं और 32 व्यक्तियों को एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत बड़ी मात्रा में नशे के साथ गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस की तरफ से 237 ग्राम हैरोइन, 29 किलो अफ़ीम, 4.50 क्विंटल भुक्की और 4700 ग्राम गाँजा सहित नशे की खेप निर्यात की गई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस विभाग की तरफ से नशा -संवेदनशील इलाकों में व्यापक सर्च अभियान चलाया गया। इसी तरह मैडीकल स्टोरों की जांच के लिए एक अन्य अभियान शुरू किया गया, जिसके अंतर्गत पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कई मैडीकल दुकानों की सांझे तौर पर जांच की गई। श्री भुल्लर ने बताया कि पुलिस की तरफ से नारकोटिक ड्रग्गज़ एंड साईकोट्रोपिक सबस्टांसिज़ (एनडीपीऐस) एक्ट अधीन दर्ज मामलों में ज़रुरी 12 अपराधियों को गिरफ़्तार किया गया है।

उन्होनें बताया कि आठ आदतन अपराधियों ख़िलाफ़ नज़रबंदी प्रस्ताव तैयार करने के इलावा नशा स्पलायरों ख़िलाफ़ सी.आर.पी.सी. की धारा 107 /151 /110 के अंतर्गत रोकथाम कार्यवाहियां शुरू की गई हैं। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि विभाग की तरफ से एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 68 -एफ के अंतर्गत तीन नशा सप्लायरों की जायदादों को ज़ब्त करने की कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है।

श्री भुल्लर ने बताया कि पुलिस शहर में से नशा खत्म करने के लिए वचनबद्ध है और नशे ख़िलाफ़ इस अभियान को बड़े स्तर पर सफल बनाने में कोई कमी बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

पुलिस कमिश्नर ने आगे कहा कि शहर में नशाखोरी को प्रभावशाली ढंग से रोकने को यकीनी बनाने के लिए सांझे प्रयत्न किये जा रहे हैं। लोगों से सहयोग की माँग करते हुए उन्होनें कहा कि नशे ख़िलाफ़ यह जंग उनकी भागीदारी से बिना नहीं जीती जा सकती।


Share news

You may have missed