जालंधर ब्रीज: एपीजे स्कूल महावीर मार्ग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया इसमें विद्यालय के छात्र,अभिभावक, शिक्षक और पूर्व छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह योग शिविर विद्यालय के प्रिंसिपल गिरीश कुमार की अध्यक्षता में विद्यालय के हरित प्रांगण में लगाया गया।

इसका समय प्रातः 6:30 से 7:30 बजे था। प्रातः 6:00 बजे से ही सभी का आना आरंभ हो गया था सभी में विशेष उत्सुकता नजर आ रही थी। योग शिविर में सम्मिलित सभी सफेद और नीले रंग के परिधान में उपस्थित हुए तो इसकी छटा देखते ही बन रही थी।

योग के जरिए सभी को इस व्यस्तता भरे जीवन में तनाव और रोग मुक्त करने के तरीके बताए गए। विद्यालय की योग अध्यापिका ने सूक्ष्म क्रियाओं को करवाने के पश्चात विभिन्न आसन करवाए जैसे ताड़ आसन, वृक्ष आसन, त्रिकोणा आसन, वज्रा आसन, शशांक आसन, भुजंगा आसन, सेतुबंध, चक्र आसन आदि। इन आसनों का यदि जीवन में निरंतर अभ्यास किया जाए तो रोगमुक्त जीवन जीया जा सकता है। विद्यालय के प्रिंसिपल गिरीश कुमार ने योगासनों के जरिए फिट रहने व स्वस्थ समाज का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि योग करने से शरीर निरोगी रहता है और निरोगी काया सबसे बड़ा सुख है।


More Stories
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे