जालंधर ब्रीज: मेहरचंद पॉलिटेकनिक कॉलेज जालंधर में बने नए कार्यालय का उद्घाटन प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह और वरिष्ठ विभाग प्रमुखों द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस कार्यालय में नौ केबिन बनाए गए हैं, जो विभिन्न छात्र विभागों से जुड़ी कार्यवाहियों के लिए जिम्मेदार होंगे, जैसे स्टूडेंट क्लर्क, वीसा क्लर्क, डिस्पैच सेक्शन, स्टूडेंट वेलफेयर, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप, डेवलपमेंट फंड, स्टेनो विंग, अकाउंटेंस विंग आदि।

प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने बताया कि पुराने कार्यालय को रेनोवेट करके नए केबिन छात्रों और स्टाफ की सुविधा के अनुसार बनाए गए हैं। इस मौके पर दफ्तरी स्टाफ बहुत खुश नज़र आ रहा था और एक-दूसरे से कह रहा था कि इस सुंदर कार्यालय में बैठकर हमारे विभाग की दक्षता और भी बढ़ जाएगी।

प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह जी और वरिष्ठ विभाग प्रमुखों ने कार्यालय इंचार्ज सुशील कुमार, वरिष्ठ अकाउंटेंट शशि भूषण, अजे दत्ता (ड्राफ्ट्समैन), प्रदीप कुमार, मैडम गुरमीत सचदेवा, मैडम किरण, मैडम गुरप्रीत कौर, मैडम नेहा, नरेश, प्रताप चंद, देव मनी, रशपाल सिंह और सुनील को बधाई दी।

More Stories
मनरेगा की जगह वी-बी जी राम जी लाना एक ऐतिहासिक फ़ैसला है – कैंथ
अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो का बयान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का नाम सामने आता है, तो ब्यूरो की ओर से सीबीआई को पूरा सहयोग दिया जाएगा