जालंधर ब्रीज: जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजिंदर अग्रवाल ने नए कोर्ट परिसर में आम जनता के प्रवेश द्वार पर एक हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि यह हेल्प डेस्क कचहरी में आने वाली आम जनता के लिए बहुत लाभकारी होगी, क्योंकि लोग इस हेल्प डेस्क से कोर्ट परिसर में किसी भी कार्यालय या अदालत की लोकेशन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा, लोग वकीलों के चैंबरों के बारे में भी जानकारी ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि इस हेल्प डेस्क से जरूरतमंद व्यक्ति व्हीलचेयर की सुविधा भी ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त, हेल्प डेस्क के पास केस की जानकारी प्राप्त करने के लिए एक केस इन्फॉर्मेशन सिस्टम ‘कियोस्क’ मशीन भी स्थापित है, जहां पक्षकार अपने केस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और जरूरत पड़ने पर इस ‘कियोस्क’ मशीन का उपयोग करने के लिए हेल्प डेस्क पर मौजूद कर्मचारी की सहायता भी ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह हेल्प डेस्क कार्यालय समय के दौरान चालू रहेगा। इस अवसर पर अन्य न्यायिक अधिकारी, वकील और कोर्ट के कर्मचारी मौजूद थे।

More Stories
भाजपा की प्रचंड जीत पर जालंधर में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
“भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जनता ने विकास और सुशासन को दी मुहर – अमित भाटिया”
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क को तोड़ा, ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़