June 16, 2025

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

होली बंपर ने सरवन सिंह की जि़ंदगी में भरे और रंग फाजिल्का निवासी सेवामुक्ती वाले महीने में बना करोड़पति

Share news

  • जालंधर ब्रीज:  पंजाब राज्य लॉटरीज़ विभाग के होली बंपर-2020 ने फाजिल्का निवासी सरवन सिंह की जि़ंदगी रंगीन बना दी है। पिछले दिनों लुधियाना में निकाले गए होली बंपर के ड्रा में 1.50 -1.50 करोड़ रुपए के पहले दो इनामों में से एक इनाम टिकट नंबर ए-664223 पर निकला, जोकि सरवन सिंह ने खऱीदी थी।    वॉटर सप्लाई और सेनिटेशन विभाग में मुख्य नक्शा नवीस के तौर पर सेवा निभा रहे सरवन सिंह ने बताया कि वह पिछले 17 सालों से लॉटरी डाल रहे हैं और इस बार उनके लक्की नंबर ’23’ ने उनको करोड़पति बना दिया है। जि़क्रयोग्य है कि वह इसी साल 31 मार्च को सेवामुक्त हो रहे हैं।    इनामी राशि के लिए यहाँ लॉटरीज़ विभाग के अधिकारियों के पास दस्तावेज़ जमा करवाने के बाद सरवन सिंह ने बताया कि 23 नंबर उनकी जि़ंदगी में हमेशा ख़ास रहा है। उन्होंने बताया कि उनको सरकारी नौकरी में तरक्की 23 अगस्त, 2003 को मिली थी और अब पहले इनाम वाली टिकट के आखिरी दो नंबर भी 23 ही हैं। इसके अलावा यदि टिकट के कुल नंबरों को जोड़ा जाये तो वह भी 23 ही बनता है।    रातो रात करोड़पति बनने पर बेहद खुश नजऱ आ रहे सरवन सिंह ने बताया कि पंजाब सरकार के लॉटरी बंपर की वजह से जीती इतनी बड़ी राशि से उनको अपने दो बेटों के करियर बनाने और अच्छी जि़ंदगी व्यतीत करने में मदद मिलेगी। इसके अलावा वह इनामी राशि से समाज कल्याण के काम भी करना चाहते हैं। इस दौरान लॉटरीज़ विभाग के अधिकारियों ने सरवन सिंह को जल्द से जल्द इनामी राशि जारी करने का भरोसा दिया है। 

Share news