जालंधर ब्रीज:वित्त विभाग द्वारा प्रोवीडैंट फंड (जीपीएफ) और 31 जनवरी, 2020 तक एडवांस के साथ-साथ समग्र शिक्षा अभियान (एलिमेंट्री) और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के लिए 406.85 करोड़ रुपए राशि जारी की गई है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए आज यहाँ एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अंतिम जीपीएफ की अदायगी के लिए और कर्मचारियों के एडवांस के लिए 146.89 करोड़ रुपए के फंड जारी किये गए हैं। समग्र शिक्षा अभियान (एलिमेंट्री) के लिए 133.99 करोड़ रुपए और स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के लिए 69.30 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं। इसी तरह जल सप्लाई स्कीमों जिनमें नाबार्ड/विश्व बैंक/भारत सरकार की योजनाएँ/राज्य सरकार की योजनाएँ शामिल हैं, से सम्बन्धित सभी बकाए के भुगतान के लिए 21.17 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं। इसके अलावा मनरेगा के अंतर्गत 13.22 करोड़ रुपए, कौशल विकास के लिए 12.18 करोड़ रुपए और राज्य में एशियन डिवैल्पमैंट बैंक से सहायता प्राप्त पर्यटन प्रोजेक्टों के लिए 10.10 करोड़ रुपए जारी किये गए हैं।

More Stories
सीबीआई ने पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी और 5 अन्य के खिलाफ हाई कोर्ट के निर्देश पर FIR दर्ज की
30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-डिविजनल इंजीनियर को विजिलेंस ब्यूरो ने किया काबू
भगवंत मान सरकार ने ‘बिल लाओ इनाम पाओ’ योजना को बढ़ाया; योजना के तहत 9.40 करोड़ रुपये के जुर्माने के नोटिस जारी, 7.31 करोड़ रुपये की वसूली: हरपाल सिंह चीमा