जालंधर ब्रीज: कांग्रेस पार्टी के एक युवा नेता सनी मेहता ने दसूहा विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए कहा कि आज का दिन मेरे लिए विशेष है क्योंकि आज दसूहा विधानसभा क्षेत्र में ‘हर मसले दा इक्को हल चलो चलिए चन्नी वल्ल’ अभियान की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा किए गए कार्यों को दसूहा के घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ यह दर्शाती है कि लोग पंजाब सरकार की नीतियों से खुश हैं। उन्होंने कहा कि जनता के प्यार से 2022 में सरदार चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि जन हितैषी व लंबे समय से लंबित मसलों का हल करते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने साबित कर दिखाया है कि वे आम आदमी के मुख्यमंत्री है।


More Stories
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास