जालंधर ब्रीज: श्री चैतन्य महाप्रभु श्री राधा माधव मंदिर प्रताप बाग में आज गुरु पूर्णिमा महोत्सव और सनातन गोस्वामी जी की तिरोभाव तिथि बहुत श्रद्धा के साथ मनाई गई । मंदिर के प्रधान अमित चड्ढा ने बताया कि आज श्री कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास जी की प्रकट तिथि है । व्यास देव जी पराशर ऋषि और सत्यवती का अवलंबन करके प्रकट हुए । बहुत से ग्रंथों की रचना करने के बाद भी उन्हें शांति नहीं मिली । तब उन्होंने अपने गुरु नारद गोस्वामी जी की आज्ञा से श्रीमद्भागवत की रचना की ।
महासचिव राजेश शर्मा ने बताया की सनातन गोस्वामी जी ने श्री चैतन्य महाप्रभु जी की आज्ञा से वृंदावन में लुप्त तीर्थों का उद्धार किया । आज हम लोग जो श्री वृंदावन धाम का दर्शन कर रहे हैं यह सब सनातन गोस्वामी जी की कृपा से ही है । पुजारी श्रीनिवास ने गुरु जी की पूजा और आरती की । अंत में सभी भक्तों ने गुरु जी के चरणो में पुष्पांजलि अर्पित की ।
कार्यक्रम में अजीत तलवाड, राममिलन पांडे, कपिल शर्मा, अजय अग्रवाल, मिंटू कश्यप, राजन गुप्ता, हेमंत थापर, राजेंद्र लूथरा, मनोज कौशल, संदीप जिंदल, करणवीर, संजीव खन्ना, योगेश पासी, अशीष खुराना व अन्य शामिल हुए ।


More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया