जालंधर ब्रीज: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां द्वारा आज यहाँ विधान सभा में अपने चैंबर में कोटकपुरा के एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्ज़ होल्डर साइकिलिस्ट गुरप्रीत सिंह कमों का सम्मान किया गया।
गुरप्रीत कमों ने लोगों को तंदुरुस्त रहने के लिए साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करने के लिए 8 जून, 2020 से 15 सितम्बर, 2020 तक लगातार 100 दिन रोज़ाना 100 किलोमीटर साइकिल चलाया और उनका नाम 1 जून, 2022 को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्ज़ में दर्ज हुआ है।
गुरप्रीत कमों और कोटकपुरा साइकिल राईडजऱ् को इस प्रतिष्ठित उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए स्पीकर ने कहा कि गुरप्रीत कमों की उपलब्धि नौजवानों और साइकिलिस्ट बनने के चाहवानों के लिए प्रेरणा-स्रोत होगी। उन्होंने कहा कि केवल कोटकपुरा के लोगों को ही नहीं, बल्कि पूरे पंजाब को गुरप्रीत की इस उपलब्धि पर बहुत गर्व है। उन्होंने कहा कि वह साइकिल सुपरस्टार के रूप में उभरने की क्षमता रखता है।
गुरप्रीत कमों को प्रशंसा पत्र और यादगारी चिह्न देकर सम्मानित करते हुए स. संधवां ने उनकी भविष्य के मुकाबलों में सफलता की कामना की। गौरतलब है कि गुरप्रीत सिंह कमों ने साल 2021 में निर्धारित समय के अंदर 200 किलोमीटर, 300, 400 और 600 किलोमीटर साइकिल चलाकर ‘सुपर रैनेडोयर’ का खि़ताब हासिल किया था। यह मुकाबला ऑडेक्स इंडिया रैंडोन्यूर्स (ए.आई.आर.) द्वारा करवाया गया था।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित