जालंधर ब्रीज: भाजपा के प्रदेश उपा अध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव कृष्ण देव भंडारी ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का हार्दिक स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की देश के विकास के प्रति दूरदर्शी सोच और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर इन नेताओं का भाजपा में आना स्वाभाविक है।
कृष्ण देव भंडारी ने कहा कि आज पूरे देश में मोदी सरकार की विकास लहर है और विभिन्न दलों के जनप्रतिनिधि राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए भाजपा से जुड़ रहे हैं, जिससे पार्टी और अधिक मजबूत होगी तथा विकास की गति और तेज होगी।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया