जालंधर ब्रीज: 12710 कच्चे अध्यापकों को पक्का करने की मान सरकार के फैसले का आम आदमी पार्टी ने तारीफ की है। पार्टी प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए प्रतिबद्ध है।
वीरवार को चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नील गर्ग ने कहा कि मान सरकार ने अपने कई बड़े-बड़े चुनावी वादे पूरे किए। आज पंजाब के 90% घरों को मुफ्त बिजली मिल रही है। पंजाब में 500 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक खुल गए। स्कूल ऑफ एमिनेंस बनाए जा रहे हैं।
वहीं मान सरकार में करीब 30 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरियां दी और हजारों कच्चे कर्मचारियों को पक्के किए। अब सरकार ने कच्चे अध्यापकों के प्रति अपना वादा पूरा करते हुए 12710 अध्यापकों को पक्का करने जा रही है।
इसके अलावा मान सरकार ने कच्चे अध्यापकों के लिए एक और बड़ा फैसला किया है। अब अब उन्हें कम से कम ₹15000 महीना वेतन मिला करेगा और उसमें हर साल 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। वही पहले इन्हें 3500 से लेकर 9000 तक ही वेतन मिलता था, जो काफी कम था।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में सभी कानूनी मसलों को ध्यान में रखा गया है ताकि मुलाजिमों को भविष्य में किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो। बड़े-बड़े वकीलों से राय ली गई और कैबिनेट मीटिंग में इससे संबंधित संशोधन भी किए गए ताकि कच्चे अध्यापकों को पक्का करने का रास्ता आसान हो सके।
पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए नील गर्ग ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी ने कच्चे मुलाजिमों को लेकर सिर्फ बड़े-बड़े वादे किए लेकिन उनके लिए कोई ठोस फैसला नहीं किया। उन्होंने कच्चे मुलाजिम को सिर्फ गुमराह किया। वहीं मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार बनने के बाद से ही कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने के प्रति गंभीर है और लगातार उनके हक में फैसले ले रहे हैं।

More Stories
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित
लोहे और स्टील की कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 4.35 करोड़ रुपये का माल जब्त: हरपाल सिंह चीमा
नशों पर अंकुश लगाने के लिए डीजीपी गौरव यादव ने पंजाब पुलिस की एएनटीएफ में अत्याधुनिक स्पेशल इंटेलिजेंस एंड टेक्निकल यूनिट का उद्घाटन किया