जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए जनरल आब्जर्वरस, पुलिस आब्जर्वर व खर्चा आब्जर्वरस होशियारपुर पहुंच चुके हैं।
उन्होंने बताया कि आयोग की ओर से जिले में 4 जनरल आब्जर्वर आई.ए.एस नवीन कुमार विधान सभा क्षेत्र 041-उड़मुड़ व 042-शाम चौरासी के लिए, आई.ए.एस. अमरनाथ आर. तलवड़े विधान सभा क्षेत्र 039 मुकेरियां व 040 दसूहा, आई.ए.एस. प्रकाश बिंदू विधान सभा क्षेत्र 044- चब्बेवाल व 045-गढ़शंकर व आई.ए.एस. डा. अरविंद कुमार चौरसिया विधान सभा क्षेत्र 043- होशियारपुर के लिए नियुक्त किए गए हैं जबकि पुलिस आब्जर्वर आई.पी.एस. डा. बी. नवीन कुमार जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों को देखेंगे।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव से संबंधित अगर किसी को कोई शिकायत हो तो वे जनरल आब्जर्वर आई.ए.एस नवीन कुमार से मोबाइल नंबर 76579-75323 पर, आई.ए.एस. अमरनाथ आर. तलवड़े से मोबाइल नंबर 76579-75324, आई.ए.एस. प्रकाश बिंदू से मोबाइल 76579-75325, आई.ए.एस. डा. अरविंद कुमार चौरसिया से मोबाइल नंबर 76579-75326 व पुलिस आब्जर्वर आई.पी.एस डा. बी. नवीन कुमार से मोबाइल नंबर 76579-75327 पर संपर्क कर सकते हैं।
जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि सभी जनरल आब्जर्वरस पी.डब्लयू.डी. रैस्ट हाउस व पुलिस आब्जर्वर वन विश्राम गृह बसी जाना में ठहरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी किसी समस्या को लेकर अगर कोई आब्जर्वरस से निजी तौर पर मिलना चाहता है तो वह जनरल आब्जर्वर आई.ए.एस नवीन कुमार से सुबह 9 बजे से सुबह 10 बजे के बीच, आई.ए.एस. प्रकाश बिंदू से सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजे के बीच, आई.ए.एस. डा. अरविंद कुमार चौरसिया से सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजे के बीच व पुलिस आब्जर्वर डा. बी नवीन कुमार से सांय 5 बजे से सांय 6 बजे के बीच मिल सकता है।
अपनीत रियात ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 039 मुकेरियां, 040-दसूहा व 041 उड़मुड़ के लिए नियुक्त खर्चा आब्जर्वर आई.आर.एस. बवन लाल मीना से मोबाइल नंबर 89681- 32254, विधान सभा क्षेत्र 042-शाम चौरासी,043- होशियारपुर के लिए नियुक्त आई.आर.एस. श्री मुकेश थकवानी से मोबाइल नंबर 76579-75328 व विधान सभा क्षेत्र 044-चब्बेवाल व 045-गढ़शंकर के लिए नियुक्त आई.आर.ए.एस. अंकित सोमानी से मोबाइल नंबर 84271-32253 पर संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने और अधिकतम रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते संपन्न
चुनाव से पहले जंडियाला गुरु में कांग्रेस को बड़ा झटका, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कांग्रेस एससी विंग के ज़िला अध्यक्ष बंटी बंडाला का आम आदमी पार्टी में किया स्वागत