जालंधर ब्रीज: आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की खरड़ से उम्मीदवार अनमोल गगन मान के चुनाव अभियान को उस समय बल मिला जब नयागांव के पूर्व अध्यक्ष, पार्षद और पूर्व सरपंच सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता “आप” में शामिल हो गए। दिल्ली से विधायक और पंजाब मामलों के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने सभी नेताओं और समाजसेवियों को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर खरड़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी अनमोल गगन मान, पार्टी के महासचिव हरचंद सिंह बरसट और किसान विंग मोहाली के अध्यक्ष मास्टर जगदेव सिंह मालवा तथा मैडम कांता भी उपस्थित थीं।
गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में काउंसलरों और समाजसेवियों का “आप” में स्वागत करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि नया गांव की नगर कौंसिल के अध्यक्ष व मौजूदा पार्षद गुरप्रीत सिंह पप्पी, पूर्व एमसी जगतार सिंह भट्टी, पूर्व सरपंच निर्मल सिंह, पंजाबी गायक लखबीर सैनी,बाबा राम सिंह अभयपुर,जगतार नाडा, लाली संगाला और सुरजीत सिंह मस्तगढ़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। चड्ढा ने कहा कि पंजाब की जनता का प्यार और आशीर्वाद आम आदमी पार्टी के साथ हैं। लोग अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की जोड़ी से बेहद प्रभावित हैं और उन्हें पसंद करते हैं। पंजाब की लोग 20 फरवरी को झाड़ू का बटन दबाकर “आप” को भारी मतों से जीत दिलाएंगे और आप की सरकार बनाएंगे।

More Stories
नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई: जोन नंबर 7 में बकाया वसूली और अवैध कनेक्शन काटे
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया