September 27, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

800 माईक्रो आब्जर्वर करेंगे नाजुक व संवेदनशील बूथों की निगरानी

Share news

जालंधर ब्रीज: भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों पर विधान सभा चुनावों के मद्देनजर आज जनरल ऑब्जर्वरस की मौजूदगी में एन.आई.सी. कार्यालय, जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में माइक्रो आब्जर्वरस की पहली रैंडेमाइजेशन हुई। रैंडेमाइजेशन के दौरान  भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त जनरल आब्जर्वर आई.ए.एस नवीन कुमार, आई.ए.एस. अमरनाथ आर. तलवड़े, आई.ए.एस. प्रकाश बिंदू व आई.ए.एस. डा. अरविंद कुमार चौरसिया के अलावा डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप सिंह भी मौजूद थे।

जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि विधान सभा चुनावों के मद्देनजर जिले में 800 माइक्रो आब्जर्वरस तैनात किए जाएंगे, जिनमें से 279 माइक्रो आब्जर्वरस लगा दिए गए हैं और अन्य आब्जर्वरस को भी ड्यूटी आर्डर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सभी आब्जर्वर जिले के 173 नाजुक, संवेदनशील, शैडो एरिया व तीन से अधिक पोलिंग बूथों वाली ईमारत की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी माइक्रो आब्जर्वरस को 10 फरवरी को सांय 4 बजे संबंधित रिटर्निग अधिकारियों की ओर से ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नियुक्त किए गए चुनावी स्टाफ को अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभानी चाहिए व गर्व महसूस होना चाहिए कि वह चुनाव प्रणाली का हिस्सा बन रहे हैं।

अपनीत रियात ने बताया कि विधान सभा चुनावों के लिए नामांकन पत्र वापस लेने की आखिऱी तिथि 04 फरवरी 2022 है। उन्होंने बताया कि वोटें 20 फरवरी 2022 को पड़ेंगी और वोटों की गिनती 10 मार्च 2022 को होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से विधान सभा चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जहां एम.सी.एम.सी. कमेटी गठित कर पेड न्यूज पर नजर रखी जा रही है, वहीं जिला स्तर पर स्थापित शिकायत सैल व सी-विजिल एप के माध्यम से आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना संबंधी प्राप्त हो रही शिकायतों पर भी तुरंत एक्शन लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर डी.आई.ओ. प्रदीप सिंह, ए.डी.आई.ओ. रुपिंदर कौर के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।


Share news