जालंधर ब्रीज: आज भारतीय जनता पार्टी जालंधर के जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने वार्ड नंबर 2 में पड़ते जनता पार्क में 8वे अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर आज अपने साथियों सहित योगाभ्यास किया सुशील शर्मा ने बताया कि आज भागदौड व आधुनिक जीवन शैली में फिटनेस के लिए हम सभी को योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की जरूरत है उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से लोग अपने स्वास्थ्य को फिट व तंदुरुस्त रख सकते हैं सुशील शर्मा ने कहा कि आज पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय योग को पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है उसका पूरा श्रेय हमारे भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी को जाता है मोदी जी के प्रयास से आज पूरे विश्व की जनता अपनी जीवनशैली में नियमित योगाभ्यास को अपनाकर अपने आप को फिट और तंदुरुस्त रख रही है और इसके अनेक अनेक फायदे लोगों को मिल रहे हैं नियमित योगाभ्यास करने से जहां अनेकों प्रकार के असाध्य और जटिल रोगों से भी लोगों को छुटकारा मिलता है इस मौके पर उनके साथ उपस्थित अनिल शर्मा, एसके शर्मा,हरजीत सिंह, कैप्टन नागपाल, एसके मित्तल, अमन, अशोक मल्होत्रा, डॉक्टर बाली, हजारी लाल शर्मा, धीरज खन्ना, आदि उपस्थित थे ।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया