जालंधर ब्रीज: पंजाब सरकार ने आज 5 सीनियर आईएएस अधिकारियों के तुरंत प्रभाव से तबादले/ तैनाती के आदेश जारी किये हैं।
इस बात की जानकारी देते हुये अधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि आईएएस अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल का तबादला कर दिया गया है और उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव विद्युत लगाया गया है और उन्हें अतिरिक्त मुख्य सचिव नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत और चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरैक्टर, पंजाब स्टेट ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, जबकि श्री केएपी सिन्हा, प्रमुख सचिव वित्त को खाद्य, सिवल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों के प्रमुख सचिव का अतिरिक्त प्रभार, श्री जसपाल सिंह, प्रमुख सचिव योजना को पशु पालन, डेयरी विकास और मछली पालन के अलावा प्रमुख सचिव चुनाव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है, श्री के. सिवा प्रसाद, प्रमुख सचिव परिवहन को प्रमुख सचिव खेल और युवा सेवाओं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
इसी तरह श्री हुसन लाल को प्रमुख सचिव स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के रूप में तैनात किया गया है।

More Stories
डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी द्वारा गांव मोरांवाली में सड़क का उद्घाटन, विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार
10वीं कक्षा के नतीजों में ग्रामीण विद्यार्थियों ने शहरी छात्रों को पछाड़ा; जैतो की हरलीन ने 99.38% अंकों के साथ पूरे पंजाब में किया टॉप: हरजोत सिंह बैंस
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तीसरे चरण के दौरान पंजाब में बनने वाली 835 करोड़ की सड़कें