जालंधर ब्रीज: पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पूर्व मंत्री जत्थेदार तोता सिंह के अकाल निधन पर गहरे दुख का प्रगटावा किया है।यहाँ से जारी अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि जत्थेदार तोता सिंह जो अपने श्वासों की पूँजी भोग गुरू चरणों में जा बिराजे हैं, मैं उनकी आत्मिक शांति के लिए अरदास करता हुआ इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हमदर्दी का प्रगटावा करता हूँ।
उन्होंने कहा कि जत्थेदार तोता सिंह ज़मीन से जुड़े हुए एक जन नेता थे और उनकी तरफ से धार्मिक क्षेत्र और समाज सेवा के लिए किये कामों को हमेशा याद किया जाता रहेगा। स्पीकर ने कहा कि परमात्मा पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों और समर्थकों को इस दुख को सहन करने का हौंसला बख्शे। कबिलेगौर है कि जत्थेदार तोता सिंह कृषि मंत्री, शिक्षा मंत्री और पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन रहे हैं।

More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन