जालंधर ब्रीज: नेशनल टेलेंट खोज परीक्षा (एन.टी.एस.ई., स्टेज़ -2) की परीक्षा 14 फरवरी, 2021 को होगा। इसकी जानकारी देते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस परीक्षा के लिए रोल नंबर/प्रवेश पत्र जनवरी के तीसरे सप्ताह एन.सी.ई.आर.टी. की तरफ से एन.सी.ई.आर.टी. की वैबसाईट पर अपलोड किये जाएंगे। प्रवक्ता के अनुसार विद्यार्थी इस वैबसाईट से अपने रोल नंबर डाउनलोड कर सकते हैं। इस परीक्षा के लिए पहले सैंटर लुधियाना में बनाया गया था परन्तु अब यह तबदील करके चंडीगढ़ कर दिया गया है।
प्रवक्ता के अनुसार एन.सी.ई.आर.टी. नई दिल्ली की तरफ के लिए जाने वाली स्टेज -2 की परीक्षा पास करने वाले लगभग दो हजार विद्यार्थियों को एन.सी.ई.आर.टी. की तरफ से वजीफा दिया जायेगा। 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को यह वजीफा 1250 रुपए प्रति महीना, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए 2000 रुपए प्रति महीना और अन्य कक्षाओं के लिए यू.जी.सी. के नियमों अनुसार मिलेगा। इस वजीफे के लिए केंद्र सरकार की आरक्षण की नीति अनुसार आरक्षण होगा।

More Stories
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर डीजीपी पंजाब द्वारा जिला पुलिस मुखियों को गश्त और निगरानी बढ़ाने के निर्देश
पंजाब पुलिस ने योजनाबद्ध हमले को किया नाकाम; आतंकी मॉड्यूल का संचालक हैंड ग्रेनेड सहित गिरफ्तार
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की ओर से पंजाब विधानसभा में पेश आउटसोर्स्ड कर्मचारियों को सीधे ठेके पर तब्दील करने के लिए बिल सर्वसम्मति से पास