जालंधर ब्रीज: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के अधिकारियों को सरकार की जन हितैषी और विकास प्रमुख नीतियों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुँचाने को यकीनी बनाने के लिए उत्साह के साथ काम करने के लिए कहा।
राज्य के आई. ए. एस. और आई. पी. एस. अधिकारियों ने आज यहाँ पंजाब सिवल सचिवालय में मुख्यमंत्री के साथ उनके दफ़्तर में मुलाकात की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को नये वर्ष की बधाई देते हुए जन कल्याण कामों को सबसे अधिक प्राथमिकता देने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को राज्य के लोगों की बेहतरी के लिए समर्पित भावना के साथ काम करने के लिए कहा जिससे राज्य के कमज़ोर और पिछड़े वर्गों को सरकार की नीतियों और प्रयासों का सही मायनों में लाभ हासिल हो सके। भगवंत मान ने कहा कि यह यकीनी बनाने की ज़रूरत है कि सरकार की नीतियों का लाभ हर हकदार लाभार्थी को हासिल हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज भलाई स्कीमों लागू करने में किसी भी तरह का पक्षपात या भाई-भतीजावाद बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि लोगों को पारदर्शी प्रशासन देना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को हर क्षेत्र में देश भर में से अग्रणी राज्य बनाने के लिए यह समय की ज़रूरत है।
आई. ए. एस. और आई. पी. एस. अधिकारियों को राज्य सरकार की रीढ़ की हड्डी बताते हुये मुख्यमंत्री ने पंजाब और इसके लोगों की ख़ुशहाली यकीनी बनाने के लिए अधिकारियों को अपने फ़र्ज़ पूरी ईमानदारी और समर्पित भावना के साथ निभाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समय आ गया है जब राज्य की पुरातन शान बहाल करने के लिए हम सभी को एकजुट होकर कोशिशें करनी चाहिएं। भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि हर अधिकारी पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए अपनी पूरी क्षमता लगाऐगा।

More Stories
अमृतसर में 3 नाबालिगों समेत 7 व्यक्ति काबू ; आरपीजी, 2 पिस्तौल, 7.9 किलोग्राम हेरोइन, 5 किलोग्राम अफीम और 2.3 किलोग्राम आईसीई बरामद
पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कुशल बनाने और अधिकतम रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते संपन्न
चुनाव से पहले जंडियाला गुरु में कांग्रेस को बड़ा झटका, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कांग्रेस एससी विंग के ज़िला अध्यक्ष बंटी बंडाला का आम आदमी पार्टी में किया स्वागत