February 10, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

डिप्टी कमिश्नर दफ़्तर के बाहर जॉइंट एक्शन समिति के कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Share news

फोटोग्राफर रवि

जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर दफ्तर के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ जॉइंट एक्शन समिति ने प्रदर्शन किया और साथ में उन्होंने कहा की सभी मुलाज़िमों ने 19 अगस्त से 21 अगस्त 2020 तीन दिन की अपनी छूटी सरकार को भेज दी है और रोज़ हड़ताल के साथ साथ वह हर एक ज़िले में सरकार के खिलाफ अपनी माँगो को लेकर प्रदर्शन करेंगे जिसमे मुख्य रूप से पुराणी पेंशन स्कीम को लागु करना ,पे कमीशन लागु करना ,पिछला पड़ा हुआ डी ए की किश्त को जल्द से जल्द देना और साथ ही उन्होंने कहा की सरकारी कर्मचारियों ने निराधार करना उन्हें कभी मंज़ूर नहीं होगा ।

यूनियन ने प्रदर्शन के साथ डिप्टी कमिश्नर दफ्तर से लेकर डिविज़नल कमिश्नर दफ्तर तक रोष मार्च भी निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और इस मौके पर प्रधान सुखजीत सिंह, तेजिंदर सिंह अमनदीप सिंह ,बक्शीश सिंह ,मुनीश कुमार, गणेश भगत, इंदरदीप सिंह कोहली, किरपाल सिंह, प्रेम मेहता, बलजीत कुमार, संजीव भंडारी, विजय कुमार आदि अन्य कर्मचारी शामिल थे ।


Share news