जालंधर ब्रीज: जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (डीबीईई), जालंधर ने आज अपने दफ्तर में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया, जिसमें 33 युवाओं को मौके पर ही रोजगार के लिए चुना गया।यह जानकारी देते हुए आज जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो के डिप्टी डायरैक्टर,जसवंत राय ने कहा कि कैंप में एसबीआई की तरफ से पहुँच की गई और 58 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिसमें से 33 युवाओं को मौके पर ही रोजगार के लिए चुना गया।
उन्होंने कहा कि अगला प्लेसमेंट कैंप शुक्रवार (24 जून) को डीबीईई में आयोजित किया जाएगा। इसे एलआईसी दफ्तर में सुबह 10 बजे स्थापित किया जा रहा है,जिसमें एस.आई.एस. सुरक्षा सेवाओं की तरफ से पहुँच की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इस कैंप में 18 से 37 वर्ष आयु वर्ग के 10वीं/12वीं शैक्षणिक योग्यता वाले युवा लड़के-लड़कियां भाग ले सकते है उन्होंने युवाओं को कैंप में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर संपर्क किया जा सकता है।

More Stories
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे