जालंधर ब्रीज: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने अध्यापकों और ग़ैर-अध्यापन कर्मचारियों की समस्याओं को देखते हुए उनको तरक्कियों के सम्बन्ध में अपने सम्बन्धित दस्तावेज़ अपलोड करने के लिए अतिरिक्त समय दे दिया है।
इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि प्राईमरी काडर के अध्यापकों और ग़ैर-अध्यापन कर्मचारियों (क्लर्क, जूनियर सहायक, स्टेनो टाईपिस्ट, जूनियर स्केल स्टैनोग्राफर, लाइब्रेरियन, सहायक लाइब्रेरियन, लायब्ररेरी रिस्टोरर और सीनियर लाइब्ररेरी अटेंडेंट) की तरक्की करने के लिए उनको अपनी गुप्त रिपोर्टें, शैक्षिक योग्यता के सर्टिफिकेट और सर्विस रिकार्ड सम्बन्धी सारा डाटा 17 अप्रैल तक अपलोड करने के लिए कहा गया था।
परन्तु विभाग की ई-पोर्टल सही ढंग से काम न करने के कारण बहुत से कर्मचारी अपना डाटा आन लाईन अपलोड नहीं कर सके। इस कारण अध्यापकों और कर्मचारियों को अपना डाटा अपलोड करने के लिए 22 अप्रैल तक का अतिरिक्त समय दिया गया है।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित