जालंधर ब्रीज: मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से नौजवानों को रोज़गार के मौके देने की मुहिम को आगे बढ़ाते हुये आज सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने 11 क्लर्कों को नियुक्ति-पत्र सौंपे।
सिवल सचिवालय स्थित अपने दफ़्तर में करवाए गए समागम के दौरान डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार अपने वायदे अनुसार रोज़गार के नये मौके प्रदान कर रही है जिससे नयी पीढ़ी अपने सपनों को पूरा करने के लिए विदेशों की ओर न जाये।
कैबिनेट मंत्री ने सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के 11 क्लर्कों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नव-नियुक्त क्लर्कों को बधाई देते हुये कैबिनेट मंत्री ने उनको अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और तन-मन के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नव-नियुक्त क्लर्कों को कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध ज़ीरो सहनशीलता की नीति अपनाते हुये काम करें।
इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास श्रीमती राजी पी. श्रीवास्तवा, डायरैक्टर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती माधवी कटारिया, अतिरिक्त सचिव श्रीमती विम्मी भुल्लर, ज्वाइंट डायरैक्टर चरनजीत सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे।

More Stories
पुलिस कमिश्नर ने अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए सख्त निर्देश
स्वास्थ्य विभाग में 636, शुगरफेड में 101, वित्त में 57, रक्षा सेवाएं कल्याण में 51, सहकारिता में 11 और गृह विभाग में 10 नियुक्तियां हुईं: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
फिरोजपुर में 30 किलो हेरोइन सहित दो गिरफ्तार