जालंधर ब्रीज: जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-अध्यक्ष जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी होशियारपुर रजिंदर अग्रवाल के दिशा-निर्देशों के तहत जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी की ओर से पुरहीरां में एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। नगर निगम के मेयर सुरिंदर कुमार ने इस शिविर में विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने जिला कानूनी सेवा अथॉरिटी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि आम लोगों को कानूनी सहायता के बारे में जागरूक करना आज के समय की प्रमुख आवश्यकता है।
इस दौरान पैनल एडवोकेट श्वेता शर्मा और पैरालीगल वॉलंटियर बलवीर सिंह द्वारा मुफ्त कानूनी सलाह-मशवरा, उपमंडल अदालतों, जिला अदालतों, माननीय हाईकोर्ट या माननीय सुप्रीम कोर्ट स्तर पर दीवानी, फौजदारी और राजस्व अदालतों में मुकदमों के लिए वकील की सेवाएं, कोर्ट फीस, तलबाना फीस, गवाहों के खर्च, वकील की फीस और मुकदमों से संबंधित अन्य विविध खर्चों का सरकार द्वारा भुगतान, मध्यस्थता (मीडिएशन) और लोक अदालतों के माध्यम से विवादों का निपटारा, तथा प्रत्येक हवालाती/अपराधी को रिमांड के दौरान वकीलों की मुफ्त सेवाएं आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
इस अवसर पर हरपाल सिंह पाला, पंचायत अधिकारी हरभजन सिंह, डॉ. कृष्ण गोपाल, रोशन लाल, राम दयाल, बलविंदर राज विर्दी, बिट्टू कोहली, परमजीत कोहली, सूरज मोहन पिंटू, राजू बेदी, अमरजीत चौधरी, सुरजीत यूनियन बैंक, राकेश भाटिया, शिंदरपाल फिटर, नरिंदर निंदी एडवोकेट, अभिषेक मोदगिल एडवोकेट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

More Stories
जालंधर में सीएनजी को बढ़ावा देने की मुहिम तेज, ट्रांसपोर्टर्स से बदलाव की अपील
पंजाब सरकार ने वाछिंत अपराधियों और गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए नई इनाम नीति को किया नोटीफाई ,एसएसपी, सीपी/ आईजीपी/ डीआईजी रेंजों और विंग प्रमुखों को 1 लाख से 2 लाख रुपए तक के इनामों के लिए मंज़ूरी के लिए अधिकारित किया गया
50000 रुपए रिश्वत की मांग करने वाला सरपंच विजीलैंस ब्यूरो ने किया काबू