जालंधर ब्रीज: आज श्री केदारनाथ लंगर कमेटी रजि. जालंधर कीं मीटिंग डाक्टर पंकज गुप्ता के निवास स्थान में अध्यक्ष सजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें साल 2022 में श्री केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग सोनप्रयाग, शटल पुल के पार (उत्तराखंड) भंडारा लगाने हेतु एवं कुछ अन्य संगठनात्मक विषयों पर विचार विमर्श किया गया ।
महासचिव जतिंदर अरोड़ा ने बताया कि सभी शहर वासियों के सहयोग से श्री केदारनाथ लंगर कमेटी रजि.जालंधर कीं तरफ से इस साल चौथा विशाल भंडारा तिथि 04 मई 2022 से प्रभु इच्छा तक लगाया जा रहा हैं भंडारे में लंगर के साथ साथ कम से कम 500 यात्रियों के लिए ठहरने की व्यवस्था भी की जा रही हैं एवं यात्रियों की सुविधा के लिए फ्री दवाईयाँ एवं डॉक्टरी सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं
मीटिंग में विशेष रूप से आए राजेश शर्मा को श्री केदारनाथ लंगर कमेटी का उपाध्यक्ष एवं एडवोकेट नवजोत सिंह को श्री केदारनाथ लंगर कमेटी का लीगल एडवाइजर बनाया गया ।
इस मौके पर नये बने सदस्यों को चैयरमैन जनेश अरोड़ा, अध्यक्ष सजीव शर्मा एवं सीनियर उपाध्यक्ष जतिंदर कुमार ने सरोपा डाल कर एवं भोले बाबा जी का पंद चिन्ह देकर सम्मानित किया इनके इलावा मीटिंग में शिव सूद, वरिदंर पाल बंटी, प्रवीण चोपड़ा, राजेश गोयल, अमन कुमार, राजेश मल्होत्रा आदि शामिल हुए ।


More Stories
पंजाब सरकार द्वारा 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को त्योहारी सीजन का तोहफा; भगवंत मान सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया
डॉ. बलजीत कौर: वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब तक 2,147 करोड़ रुपये जारी; राज्य के 24 लाख से अधिक बुजुर्गों को मिल रहा लाभ
पंजाब पुलिस ने किशोरियों के लिए सशक्तिकरण और जागरूकता अभियान की शुरुआत की