जालंधर ब्रीज: राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों को संकट से निकालने के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि सरकार इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों की मदद के लिए आज डेरा ब्यास के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ‘मुख्यमंत्री राहत कोष’ के लिए 2 करोड़ रुपए का चैक सौंपा। इस मुश्किल घड़ी में लोगों की मदद के लिए आगे आने वाले लोगों का तहे दिल से धन्यवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित बनाने की ज़रूरत है कि लोगों को समय पर सहायता मुहैया करवाई जाए।
भगवंत सिंह मान ने कहा कि लोगों द्वारा दिए गए योगदान का एक-एक पैसा पीडि़त लोगों को बड़ी राहत देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसा योगदान लोगों को ज़रुरी समय में सहायता पहुँचाने में बहुत सहायक होते हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि समाज सेवकों द्वारा लोगों की खुले दिल से की गई मदद बाढ़ प्रभावित लोगों को निश्चित रूप से ढाढ़स देगी। उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ से पहले ही बहुत नुकसान हो चुका है और सरकार ने इस नुकसान की भरपायी करने के लिए पीडि़त लोगों को मुआवज़ा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ों के बाद उन्होंने विशेष गिरदावरी करवाने के हुक्म दिए थे, जिसके अंतर्गत लोगों को मुआवज़ा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों के नुकसान की भरपायी करने के लिए फसलों, घरों और पशुओं आदि को विशेष गिरदावरी अधीन लाया गया है। भगवंत सिंह मान ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी सरकार एक-एक पैसे का मुआवज़ा देगी।

More Stories
भाजपा वेस्ट, कैंट, सेंट्रल विधानसभा मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर आयोजित
भाजपा द्वारा एनआरआई मीट प्रवासी पंजाबियों के मुद्दों और पंजाब के भविष्य पर चर्चा,राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर -सुनील जाखड़
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया