जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने सुबह शहर का दौरा कर बारिश के पानी की निकासी का जायजा लिया।
डा. अग्रवाल ने सफाई और सेनेटरी वर्कर्स से मिलकर न केवल उनका हौसला बढ़ाया, बल्कि पूरी लगन और मेहनत से काम करने की प्रेरणा भी दी।
उन्होंने शहरवासियों को विश्वास दिलाया कि लगातार बारिश के कारण शहर के कुछ स्थानों पर पानी इकट्ठा हो गया है, जिसकी निकासी जल्द सुनिश्चित कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है और थोड़े ही समय में स्थिति सामान्य कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को कोई समस्या है या कोई आपात स्थिति है, तो वे कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0181-2240064 पर फोन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टीमें तुरंत आपकी मदद के लिए पहुंच जाएंगी।

More Stories
डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में प्रोजेक्ट ‘जीवनजोत’ को मिली और गति; बाल भिक्षावृत्ति से 39 बच्चों को कराया गया रेस्क्यू
कांग्रेस ने हरपाल चीमा की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी की मांग की
भगवंत मान सरकार द्वारा लिखित भरोसे के बाद किसानों ने चंडीगढ़-मोहाली सीमा पर चल रहा धरना समाप्त किया