जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर-कम-कमिश्नर नगर निगम कोमल मित्तल ने आज शहर के अलग-अलग स्थानों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को सालिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम को प्रभावी तौर पर लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर वासियों को अपील करते हुए कहा कि वे शहर को साफ सुथरा बनाने में सहयोग करें और सडक़ पर कूड़ा न फेंके।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य लोगों के चालान करना नहीं बल्कि शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखना है लेकिन अगर कोई व्यक्ति खुले में कूड़ा फेंकता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर को साफ सुथरा रखने की दिशा में नगर निगम होशियारपुर की ओर से युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया है लेकिन नगर निगम का यह प्रयास तभी कामयाब हो सकता है जब शहर वासी पूरा सहयोग दें।

More Stories
वन स्टॉप सेंटरों के माध्यम से 17,651 महिलाओं को निःशुल्क सहायता: डॉ. बलजीत कौर
पंजाब में संभावित आतंकी हमला टला; दो ग्रेनेडों सहित दो व्यक्ति गिरफ्तार
पंजाब ने स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए ऐतिहासिक मिशन शुरू करने हेतु वर्ल्ड बैंक के साथ 3,500 करोड़ रुपये का समझौता किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान