जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिशनर विशेष सारंगल ने कहा है कि ज़िला प्रशासन की तरफ से बीती 23 अप्रैल को करवाए गए कांजली बैसाखी मेले के बढिया नतीजे आए है और बैसाखी मेला हर साल बड़े स्तर पर करवाया जाएगा। आज यहाँ ज़िला प्रशासकीय कंपलैक्स में अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर शहरी विकास अनुपम कलेर सहित बैसाखी मेले दौरान शानदार सेवाएं निभाने वाले 19 आधिकारियों का सम्मान किया ।

इस दौरान डिप्टी कमिशनर ने कहा कि दो दशकों बाद करवाए बैसाखी मेले से कांजली वैटलैंड को प्रफुलित करने में मदद होगी, जिसके लिए प्रत्येक वर्ष बैसाखी मेला करवाने का निर्णय लिया गया है। डिप्टी कमिशनर ने ज़िला प्रशासन के अलग -अलग आधिकारियों और कर्मचारियों को बैसाखी मेले दौरान किए काम की प्रशंसा करते हुए उनको मुबारकबाद दी ।

प्रशंसा पत्र प्राप्त करने वालों में एस.डी.एम. डा जै इन्द्र सिंह, रणजीत सिंह सहायक कमिशनर जनरल, ज़िला लोक संपर्क अधिकारी सुबेग सिंह धंजू, डा. अनु शर्मा सहायक सिविल सर्जन, राहुल भाटिया सहायक कर कमिशनर, डा. हरसिमरत कौर गरेवाल सहायक कर कमिशनर (एक्साईज़), डा. नवरीत ज़िला ख़ुराक और स्पलाई कंट्रोलर, सिरमजोत सिंह जी.एम ज़िला उद्योग केंद्र, सरबराज कुमार कार्यकारी इंजी लोक निर्माण विभाग, सुखदेव सिंह वातावरण इंजी, रामपाल सिंह ज़िला शिक्षा अधिकारी प्राईमरी, नीरज कुमार डी.डी.पी.ओ., सुरिन्दर कुमार विर्दी मुख्य कृषि अधिकारी, आर.सी.बिरहा सचिव रैड क्रास, बिकरमजीत सिंह उप ज़िला शिक्षा अधिकारी सकैडरी, योगेश कुमारी बाल सुरक्षा अधिकारी, ब्रिज मोहन कार्यसाधक अधिकारी, गुरचरन सिंह पन्नू एस.डी.ओ. ड्रेनज़, राजविन्दरजीत कौर बाल विकास प्राजैकट अधिकारी शामिल थे।


More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित