June 14, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

डिप्टी कमिश्नर ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के प्रबंध को समय पर मुकम्मल करने के दिए निर्देश

Share news

जालंधर ब्रीज: 76वें गणतंत्रता दिवस के मौके पर 26 जनवरी को स्थानीय पुलिस लाइन ग्राउंड में मनाए जाने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस की तैयारियों व प्रबंधों के बारे में डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।

जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में गणतंत्र दिसव की तैयारियों संबंधी रखी गई बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने अलग-अलग विभागों के अधिकारियों व संबंधित स्टाफ को जरुरी प्रबंध समय पर मुकम्मल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम के मद्देनजर उचित इंतजाम किए जाएं ताकि स्कूली विद्यार्थियों आदि को कोई दिक्कत पेश न आए। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर शहर के अलग-अलग हिस्सों से सड़कों व पुलिस लाइन में भी सफाई व सजावट का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को विकास कार्यों व लोगों को दी जाने वाली सुविधाओं को पेश करने वाली झांकियां तैयार करने की हिदायत की।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि विद्यार्थियों की ओर से आने वाले दिनों में रिहर्सल शुरु की जा रही है, जिसके बाद 24 जनवरी को फुल ड्रैस रिहर्सल तय की गई है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। इसी तरह समागम वाले स्थान पर स्वास्थ्य सेवाएं, फायर ब्रिगेड, पीने वाले पानी की व्यवस्था आदि भी सुचारु ढंग से यकीनी बनाने की हिदायत की गई। उन्होंने कहा कि परेड में शामिल पंजाब पुलिस, एन.सी.सी, पी.आर.टी.सी, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, नगर निगम, कृषि विभाग, मार्कफैड आदि की झांकियां शामिल होंगी, जिनके लिए संबंधित विभाग समय पर प्रबंधों को मुकम्मल करें। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) निकास कुमार के अलावा सिविल व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे


Share news

You may have missed