जालंधर ब्रीज: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 22 नवंबर, 2024 को वियनतियाने, लाओ पीडीआर की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन अपने जापानी समकक्ष श्री जनरल नाकातानी और फिलीपींस के राष्ट्रीय रक्षा सचिव (रक्षा मंत्री) श्री गिल्बर्टो टेओडोरो से मुलाकात की।
जापानी रक्षा मंत्री के साथ बैठक
दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच रक्षा उद्योग और प्रौद्योगिकी सहयोग के महत्व को दोहराया। पिछले सप्ताह दोनों देशों ने जापान में यूनिकॉर्न मास्ट के कार्यान्वयन के ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। इस महत्वपूर्ण क्षण को याद करते हुए दोनों पक्षों ने रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में सह-उत्पादन और सह-विकास में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

भारतीय और जापानी सेनाओं के बीच अंतर-संचालन को और बेहतर बनाने के लिए, दोनों देशों के बीच आपूर्ति और सेवा समझौते के पारस्परिक प्रावधान और विभिन्न द्विपक्षीय और बहुपक्षीय अभ्यासों में सेनाओं की भागीदारी पर दोनों मंत्रियों द्वारा चर्चा की गई। दोनों पक्ष हवाई क्षेत्र में सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाने पर भी सहमत हुए।

More Stories
विकसित भारत’ के सपने और उच्च नैतिकता का एक उत्कृष्ट संगम ‘मिज़ोरम’
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय कार्यक्रम में प्रो. डॉ. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी का संबोधन
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पुनात्सांगछू जलविद्युत परियोजना का दौरा किया; महत्वपूर्ण समारोह में भाग लिया