जालंधर ब्रीज: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब के चंडीगढ़ हैडक्वाटर में उप नियंत्रक वित्त और लेखाकार (डी.सी.एफ.ए.) के तौर पर सेवाएं निभाने के बाद में एस.ए.एस. काडर के सीनियर अधिकारी श्री परमजीत सिंह आज सेवामुक्त हो गए
विभाग के सचिव श्री गुरकिरत किरपाल सिंह, डायरैक्टर अनिंदिता मित्रा, अतिरिक्त डायरैक्टर (प्रैस) डॉ. सेनू दुग्गल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त डायरैक्टर (प्रैस) डॉ. ओपिन्दर सिंह लाम्बा, ज्वाइंट डायरैक्टर (प्रैस) डॉ. अजीत कंवल सिंह, ज्वाइंट डायरैक्टर (विज्ञापन) श्री रणदीप सिंह आहलूवालिया, ज्वाइंट डायरैक्टर (क्षेत्र) श्री हरजीत सिंह गरेेवाल और ज्वाइंट डायरैक्टर श्री के.एल. रत्तू और पी.आर. ऑफिसर एसोसिएशन के प्रधान श्री नवदीप सिंह गिल समेत समूह अधिकारियों ने सेवामुक्त अधिकारी की तरफ से लगन और तन-मन से निभाई गई सेवाओं की सराहना की और उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।
वर्ष 1982 में सरकारी सेवा में आकर विभिन्न विभागों में कई पदों पर 38 साल सेवा निभाने वाले डी.सी.एफ.ए. श्री परमजीत सिंह ने अपने कार्यकाल के आखिऱी चार साल सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में तन-मन से काम किया। विभाग के लेखे-जोखे को दुरुस्त रखने में माहिर माने जाने वाले श्री परमजीत सिंह अपनी कार्यकुशलता से उच्च अधिकारियों की तारीफ़ के पात्र बनते रहे।
इस अवसर पर लेखा शाखा के कैशियर श्री लखविन्दर अत्तरी, सीनियर सहायक श्री अशोक कुमार के अलावा कई कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां