August 11, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

डीसी ने स्वास्थ्य विभाग को यू.डी.आई.डी. कार्ड बनाने के लिए विशेष कैंप लगाने के दिए आदेश

Share news

जालंधर ब्रीज: डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने आज स्वास्थ्य विभाग को अलग दिव्यांगता पहचान पत्र (यूनिक डिसएबिलटी आइडैंटी कार्ड) के लिए विशेष ज़रूरतों वाले व्यक्तियों की रजिस्ट्रेशन में तेज़ी लाने के लिए जिले में विशेष कैंप लगाने के आदेश दिए।

 डिप्टी कमिश्नर ने विभाग को कहा कि जिले में प्रत्येक कम्युनिटी -प्राथमिक हैल्थ सैंटर में कैंप स्थापित किया जाये, जिस बारे में म्युसीपल कौंसलरों /सरपंचों /आशा वरकरों के द्वारा आम लोगों को पहले ही जागरूक किया जाये ,जिससे विशेष ज़रूरत वाले व्यक्ति योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ ले सकें।

  उन्होनें कहा कि कैंपों के द्वारा रोज़ाना की विशेष ज़रूरतों वाले 500 व्यक्तियों की रजिस्ट्रेशन यकीनी बनाई जाएं। उन्होनें कहा कि वह निजी तौर पर रजिस्ट्रेशन की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

उन्होनें विशेष ज़रूरतों वाले व्यक्तियों से अपील की कि वह कैंपों में यू.डी.आई.डी. के लिए अपना आधार कार्ड, वोटर कार्ड या उम्र का कोई सबूत, पासपोर्ट आकार की फोटो साथ ले कर आए।

  डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि यू.डी.आई.डी. कार्ड सेवा केन्द्रों और व्यक्तिगत तौर पर आनलाइन भी अप्लाई किया जा सकता हैं।

  उन्होनें कहा कि अंगहीणता सर्टिफिकेट जारी करने से पहले आरथोपैडिकस, ईएनटी और आँखों के माहिर, मनोवैज्ञानिक, पीडियाट्रिकस और दूसरा एक पैनल हर मंगलवार और गुरूवार को शारीरिक तौर पर जांच करता है।

उन्होनें कहा कि कार्ड दिव्यांग व्यक्तियों को सिर्फ़ पारदरशता, कुश्लता और सरकारी लाभ पहुँचाने में ही नहीं, बल्कि एकसारता को यकीनी बनाने के लिए भी जारी किये जा रहे हैं।

  डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कार्ड लागू करने के साथ सभी स्तरों जैसे कि गाँव स्तर, ब्लाक स्तर, ज़िला स्तर, राज्य स्तर और राष्रीव्य स्तर से लाभपातरियों की शारीरिक और वित्तीय प्रगति पर नजर रखने में सहायता होगा।

  यू.डी.आई.डी. योजना की नोडल अधिकारी डा. अनु ने कहा कि यू.डी.आई.डी. में एक क्यू आर कोड होगा, जो विशेष ज़रूरतों वाले व्यक्तियों के क्रिडैंशियलज़ पता लगाने में सहायता करता है।

  उन्होनें बताया कि इस कार्ड के द्वारा नेत्रहीनों को सरकारी बसों में मुफ़्त बस सफ़र की सुविधा होगी और दिव्यांग व्यक्तियों को सरकारी बसों में रियायती दरों में 50 प्रतिशत पर सफ़र की सुविधा दी जायेगी।


Share news

You may have missed