जालंधर ब्रीज: पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने प्राईमरी स्कूलों के विद्यार्थियों का मूल्यांकन करने के लिए डेटशीट जारी कर दी है। यह पेपर 7 अगस्त से शुरू होंगे और 13 अगस्त, 2021 को समाप्त होंगे। इसकी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे नवंबर में होगा। इसको ध्यान में रखते हुए प्राईमरी विद्यार्थियों के शिक्षा के स्तर का मूल्यांकन करने का फ़ैसला किया है जिससे विद्यार्थियों की कमज़ोरियों को ध्यान में रखते हुए आगे तैयारी करवाई जा सके। पहली से पाँचवी कक्षा के विद्यार्थियों के पंजाबी, अंग्रेज़ी, गणित और स्वागत जिं़दगी /जी. के. के पेपर होंगे। इसके अलावा तीसरी, चौथी और पाँचवी क्लास का वातावरण शिक्षा का इम्तिहान लिया जायेगा जबकि चौथी और पाँचवी कक्षा का हिंदी का पेपर भी होगा।

More Stories
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबलों के लिए मोहाली तैयार, सेमीफाइनल 4 नवंबर को
अवैध हथियार और नशा सप्लाई नेटवर्क के 11 गुर्गे गिरफ्तार ; 2 हैंड ग्रेनेड, 12 पिस्तौलों सहित 310 ग्राम हेरोइन बरामद
वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने निराधार दावों को लेकर चरनजीत सिंह चन्नी की कड़ी आलोचना की; भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में लॉटरी राजस्व में रिकॉर्ड वृद्धि का दिया हवाला