जालंधर ब्रीज: दलजीत कौर ने आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) के तौर पर होशियारपुर में अपना पद्भार संभाल लिया है। 2004 बैच की पी.सी.एस अधिकारी दलजीत कौर इससे पहले जगराओं(जिला लुधियाना) में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर के तौर पर सेवाएं निभा रही थी। वे पंजाब के अलग-अलग जिलों में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। होशियारपुर के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर के तौर पर पद संभालने के दौरान दलजीत कौर ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जिला वासियों को निर्विघ्न सुचारु ढंग से अलग-अलग सेवाएं मुहैया करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों का निपटारा समयबद्ध तरीके से किया जाएगा व उनके कार्य मैरिट के आधार पर पारदर्शी तरीके के किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की अलग-अलग योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के लिए डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस के नेतृत्व वाले जिला प्रशासन की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

More Stories
हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2026,भारत बड़ी जीत के साथ फाइनल में पहुंचा सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से हराया
स्पीकर संधवां ने पंजाब सरकार की ‘मेरा घर मेरे नाम’ योजना के तहत गांव हरी नौं के निवासियों को संपत्ति के मालिकाना हक सौंपे
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए दिवाली के तोहफे का ऐलान; महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी