February 25, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

थाना साइबर क्राइम कपूरथला द्वारा फेक कॉल सेंटर का पर्दाफाश गैंग के 38 सदस्य गिरफ्तार

Share news

जालंधर ब्रीज: गौरव तूरा, आईपीएस, सीनियर पुलिस कप्तान कपूरथला के निर्देशों पर प्रभजोत सिंह पुलिस कप्तान तफ्तीश दलजीत सिंह उप पुलिस कप्तान होमिसाइड एंड फॉरेंसिक कपूरथला की निगरानी में साइबर ठगी के खिलाफ आरंभी मुहिम में उस समय भारी सफलता हासिल हुई जब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर अतिरिक्त मुख्य अधिकारी थाना साइबर क्राइम कपूरथला समेत पुलिस पार्टी ने गुप्त सूचना के आधार पर साइबर फ्रॉड गैंग के 38 सदस्यों को फगवाड़ा के निजी होटल ताज विलास, चहल नगर फगवाड़ा से रेड करके गिरफ्तार किया गया। फ्रॉड करने के लिए प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी जब्त किए गए।

मोदस ऑपरेंडी :-

प्रेस को जानकारी देते हुए सीनियर पुलिस कप्तान कपूरथला ने बताया कि यह गैंग मुख्य तौर पर कनाडा और अमेरिका में लोगों को ब्राउजर के राही लिंक पॉपअप शो करवाकर उन्हें पर क्लिक करने पर उनका कंप्यूटर सिस्टम हैक करके उन्हें अपनी बात में फंसाकर उनके कंप्यूटर सिस्टम पर स्क्रीन शेयरिंग ऐप इंस्टॉल करवा देते थे जिससे विक्टिम की पर्सनल जानकारी लेकर उन्हें ब्लैकमेल करके बिटकॉइन और वाउचर राहि पैसे प्राप्त कर लेते थे।

रिक्रूटमेंट :-

इनके द्वारा ऑनलाइन जॉब कंसल्टेंट जो कि दिल्ली और गुरगांव में बने उनके दफ्तरों के माध्यम पढ़े-लिखे बेरोजगार नौजवानों को 30 से 35 हजार तनखाह देने का ऑफर देकर नौकरी पर रखा जाता था। फिर यहां काम पर रखकर ज्यादा पैसे का लालच देकर धोखे से काम करवाया जाता था।

रिकवरी :-

इनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम कपूरथला में मुकदमा नंबर 14 तिथि 19.09.2025 अ/ध 111, 318(4), 61(2) BNS 66-C, 66-D IT Act दर्ज रजिस्टर करके तफ्तीश अमल में लाई गई और अब तक गैंग के 38 सदस्यों को गिरफ्तार किया जा चुका है। रिकवरी का विवरण निम्नलिखित अनुसार है :-

  1. 40 लैपटॉप
  2. 67 मोबाइल फोन
  3. 10 लाख रुपये नकदी

इन्वेस्टिगेशन :-

  1. इनके बैकवर्ड लिंक दिल्ली एनसीआर, कोलकाता और बैंगलोर जैसे बड़े शहरों से पाए गए हैं।
  2. जो इनके बड़े सरगना सूरज वासी दिल्ली और शेन वासी कोलकाता को फड़ने के लिए विभिन्न स्पेशल टीमें बनाकर रेड किए जा रहे हैं।
  3. इस तो इलावा रिकवर हुए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की तकनीकी जांच की जा रही है। जिससे और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Share news