जालंधर ब्रीज: आज पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने जालंधर के पूर्व लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह केपी के पुत्र रिची केपी के निधन पर उनके निवास स्थान पर जाकर गहरा शोक व्यक्त किया है। आज उन्होंने महेंद्र सिंह केपी के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और शोक संतप्त परिवार के साथ अपनी एकजुटता दिखाई।

सुनील जाखड़ ने रिची केपी के साथ अपने व्यक्तिगत संबंधों को याद करते हुए उनके निधन को एक अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि रिची केपी की असामयिक निधन से न केवल उनके परिवार को बल्कि पूरे क्षेत्र को भी गहरा आघात पहुंचा है।
इस अवसर पर सुनील जाखड़ ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस मौके पर उनके साथ भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर , पूर्व संसदीय सचिव एवं प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण देव भंडारी पूर्व विधायक अविनाश चंद्र,प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज, भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिकी, अमरजीत सिंह गोल्डी,उपस्थित थे ।


More Stories
लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही ने पश्चिमी कमान के चीफ ऑफ स्टाफ का पदभार संभाला
आयकर विभाग (इंटेलिजेंस एवं क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन) निदेशालय, चंडीगढ़, द्वारा नए आयकर अधिनियम, 2025 एवं नए आयकर नियम, 2026 पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाना पंजाब सरकार की प्राथमिकता : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन