जालंधर ब्रीज: को-आपरेटिव बैंक द्यालपुर की तरफ से आज ग्राहक मिलनी करवाई गई। जिसमें बैंक के मैनेजर गुरध्यान सिंह की तरफ से उपस्थित ग्राहकों को बैंक की तरफ से मुहैया करवाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को ए.टी.एम की लूट के शिकार होने से बचने के लिए बैंक की तरफ से एक एप की शुरुआत की गई है। जिस सम्बन्धित ग्राहकों को उसके प्रयोग के बारे में विस्तार के साथ जानकारी दी गई।
इसके इलावा बैंक की तरफ से चलाई जा रही जे.एल.जी योजनाओं के बारे में भी अवगत करवाया गया,जिसके अंतर्गत छोटे कारोबारी इसका लाभ ले कर अपने कारोबार में विस्तार कर सकते है। उनकी तरफ से प्रधान मंत्री जीवन ज्योति योजना के बारे में भी संक्षिप्त में जानकारी दी गई जिसके अंतर्गत सालाना 330 रुपए के प्रीमियम के साथ 2लाख का बीमा किया जाता है।
इस मौके सेवामुक्त डी.आर बलवंत सिंह,विशाल,जसविन्दर सिंह और कमलेश उपस्थित थे।

More Stories
मेहरचंद पॉलिटेक्निक में नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर लैब स्थापित
विकसित भारत’ के सपने और उच्च नैतिकता का एक उत्कृष्ट संगम ‘मिज़ोरम’
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय कार्यक्रम में प्रो. डॉ. संजय अध्यक्ष, एम्स गुवाहाटी का संबोधन