जालंधर ब्रीज: यूक्रेन में फंसे जालंधर के विद्यार्थियों सम्बन्धित जानकारी एकत्रित करने के लिए ज़िला प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को एक हेल्पलाइन नंबर 0181 -2224417 जारी किया गया है, जिससे वहां फंसे जिले के लोगों की जानकारी एकत्रित की जा सके और माँगे जाने पर राज्य सरकार के द्वारा सम्बन्धित अथारिटी को तुरंत दी जा सके।
इस सम्बन्धित जानकारी देते हुए डिप्टी कमिशनर घनश्याम थोरी ने कहा कि यह सूचना जब भी माँगी जाएगी, सम्बन्धित अथारिटी के साथ सांझी करने के लिए तैयार होगी। उन्होंने कहा कि ज़िला प्रशासन की तरफ से किसी भी अधिकारिक संचार से पहले सक्रिय प्रयास के तौर पर यह जानकारी एकत्रित की जा रही है, जिससे माँगे जाने पर राज्य सरकार के द्वारा विदेश मंत्रालय के साथ सांझी की जा सके।
डिप्टी कमिशनर ने कहा कि जिन लोगों के पारिवारिक सदस्य यूक्रेन में फंसे हुए है, वह इस हेल्पलाइन पर जानकारी सांझी कर सकते है। उन्होंने आगे कहा कि लोग डिप्टी कमिशनर दफ़्तर, कमरा नं. 22 में भी दफ़्तरी समय दौरान यूक्रेन में फंसे अपने पारिवारिक सदस्यों या रिशतेदारों के बारे में जानकारी दे सकते है। उन्होंने बताया कि यूक्रेन में फंसे व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, पासपोर्ट नंबर, यूनिवर्सिटी /कालेज का नाम, यूक्रेन में उसका पता आदि सहित अधिक से अधिक जानकारी प्रदान करनी होगी, जिससे सारी अपेक्षित जानकारी तुरंत सम्बन्धित आधिकारियों के साथ सांझी की जा सके।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित