जालंधर ब्रीज: (रवि) पार्षद रोहन सहगल की अगुवाई में गुरुद्वारा सिंह सभा गुरु नगर में कोविड-19 वैक्सीन का एक महत्वपूर्ण कैंप लगाया गया । जिसमें 100 से ज्यादा लोगों ने वैक्सीन लगवाई और लोगों के लिए चाय और समोसे का लंगर का प्रबंध गुरु नगर रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से किया गया । गुरु नगर रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान हरजीत सिंह बब्बर, सरदार उजल सिंह सहगल, चेयरमैन कोहली, हैप्पी, वालिया, अलूवालिया संदीप शर्मा, डॉ एन.के शर्मा ने अपना पूरा योगदान दिया और संदीप शर्मा ने कोविड-19 से बाद की गाइडलाइंस को बड़े ही विस्तार पूर्वक लोगों को बताया । पार्षद रोहन सहगल द्वारा लोगो से अपील की गयी की वह कोरोना महामारी बचाव के लिए मास्क जरूर पहने ।

More Stories
फिरोज़पुर में 5.7 किलो हेरोइन, 1.33 लाख नशीली गोलियां, 39 जिंदा कारतूसों के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार
मानसा जिले में कपास फसल में कीट एवं रोगों की स्थिति का संयुक्त क्षेत्रीय सर्वेक्षण सम्पन्न
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित