September 22, 2026

Jalandhar Breeze

Hindi Newspaper

लुधियाना की निवासी एक महिला को पाज़ेटिव पाया गया और उसे जीएमसी पटियाला भेजा गया जहां शाम 6 बजे उसकी मौत हो गई

Share news

जालंधर ब्रीज: कोविड-19: पंजाब
1 अब तक संदिग्ध मामलों की संख्या 1051
2 जांच के लिए भेजे गए नमूनों की संख्या 1051
3 अब तक पोज़ेटिव पाए गए मरीज़ों की संख्या 41
4 मृतकों की संख्या 03
5 नैगेटिव पाये गए मरीज़ों की संख्या 881
6 जितने ठीक हुये 01
7 रिपोर्ट का इन्तज़ार है 129

लुधियाना की निवासी एक महिला को पाज़ेटिव पाया गया और उसे जीएमसी पटियाला भेजा गया था जहां 30.03.2020 को शाम 6 बजे उसकी मौत हो गई। उनको और बीमारी भी थी। संपर्क की खोज की जा रही है।
दुबई से लौटे एक पटियाला का निवासी को पॉजिटिव पाया गया है और वह जी.एम.सी. पटियाला में दाखि़ल है। संपर्क की खोज की जा रही है।
जी.एम.सी. अमृतसर में दाखि़ल एक मरीज़ को एक अन्य बीमारी थी और दिल के दौरे के कारण 29 मार्च, 2020 की रात को उसकी मौत हो गई।
हरियाणा के सिवल अस्पताल अम्बाला और जालंधर से सामने आए मामले के पारिवारिक सदस्यों की खोज कर ली गई है और वे सभी कोविड -19 के लिए नकारात्मक पाये गए हैं।
इन सभी मामलों से सम्बन्धित सभी नज़दीकियों को क्वारांटाईन किया गया है और यह सब निगरानी के अधीन हैं। इन मामलों के करीबी व्यक्तियों के नमूने भी ले लिए गए हैं और जांच के लिए निर्धारित लैब को भेजे गए हैं।


Share news

You may have missed