जालंधर ब्रीज: कोविड-19 महामारी के विरुद्ध लड़ाई में पंजाब होम गार्डज़ (पी.एच.जी.) और सिविल डिफेंस कर्मचारियों द्वारा कोरोना योद्धाओं के तौर पर दी विलक्षण सेवाओं की सराहना करते हुए पी.एच.जी. और सिविल डिफेंस (सी.डी.) विभाग ने 31 पी.एच.जी., 23 वॉलंटियरों और 25 सी.डी. को नए स्थापित किए गए डीजी होम गार्डज़ कोमैंडेशन (तारीफ़) डिस्क और डायरैक्टर सिविल डिफेंस कोमैंडेशन रोल से सम्मानित किया जाएगा।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पी.एच.जी. और सी.डी. विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 31 पी.एच.जीज़ में 3 जि़ला कमांडरों सोहन सिंह, कमलप्रीत सिंह, राज सिंह धालीवाल और 5 नॉन-गैज़ेटिड अधिकारियों, कंपनी कमांडरों सुखबीर सिंह और प्रकाश सिंह, पलटून कमांडर गुरसेवक सिंह, जसविन्दर सिंह और निर्मल सिंह को कोविड -19 के विरुद्ध लड़ाई में बेमिसाल भूमिका निभाने के लिए डीजी होम गार्डज़ तारीफ़ डिस्क से सम्मानित किया गया है।
इसी तरह 23 वॉलंटियर अजीत सिंह, कृष्ण कुमार, चरनजीत सिंह, सुरजीत सिंह, नछत्तर सिंह, खुशप्रीत सिंह, प्रदीप कुमार गौतम, शाम सुंदर, जसवंत सिंह, करनैल सिंह, रणजीत सिंह, गुरदीप सिंह, रेशम लाल, रणजीत सिंह, जोहन मसीह, रछपाल सिंह, मनजिन्दर सिंह, कुलदीप सिंह, जरनैल सिंह, कुलविन्दर सिंह, गुरमीत सिंह, अश्वनी कुमार और सुरिन्दर कुमार को भी कमाल की सेवाएं निभाने के बदले डीजी होम गार्डज़ तारीफ़ डिस्क से सम्मानित किया गया है।
इसके अलावा सिविल डिफेंस में कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरचरन सिंह, राज कुमार कश्यप, महिंदर पाल सैनी, भुपिन्दर सिंह, चरनजीत सिंह, परमजीत कपूर, बुद्ध सिंह ठाकुर, सुधीर सूद, दर्शन सिंह रहल, सुदर्शन कुमार खन्ना, सुरजीत सिंह, प्रीतपाल सिंह नाटी, मनजीत सिंह, हरजिन्दर सिंह, अभिषेक जोश, परमोध शर्मा, राकेश कुमार, रमेश कुमार, जसमिन्दरजीत सिंह, इंदरजीत खुराना और राजेश भनोट को राज्य में कोविड महामारी के विरुद्ध लड़ाई में बेमिसाल प्रदर्शन करने के लिए डायरैक्टर, सिविल डिफेंस प्रशंसा रोल से नवाज़ा गया है।

More Stories
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
मेयर और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नगर निगम को श्रद्धालुओं के लिए सुचारू प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश
मान सरकार ने 1,325 करोड़ रुपये खर्च कर किसानों को उपलब्ध करवाईं 94,456 फसल अवशेष प्रबंधन मशीनें: गुरमीत सिंह खुड्डियां