जालंधर ब्रीज:(एजेंसी) देश में कोरोना वायरस अपना पैर पसारता नजर आ रहा है। अब पीड़िताें की संख्या में इजाफा हो गया हैं। भारत में सोमवार को 3 साल के बच्चे में कोरोना वायरस से लक्षण पाए गए हैं।
ये बच्चा केरल का है, जो कि अपने परिवार के साथ इटली से वापस लौटा था। इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से पीड़ितों की संख्या 40 तक पहुंच गई है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दोपहर 1 बजे कोरोना वायरस को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन से निर्माण भवन में मुलाकात करेंगे।
आपको बताते जाए कि केरल में पिछले दो दिनों में ये छठा मामला है, जो कोरोना वायरस से जुड़ा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, 7 मार्च को यह परिवार इटली से लौटा है, जिसमें 3 साल के बच्चे में कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इटली से वापसी के बाद परिवार की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की गई थी, जब टेस्ट पॉजिटिव हुआ तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोच्चि के एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में पूरे परिवार को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।

More Stories
गर्भावस्था में दिवाली:खुशियों के दीप जलाएँ, माँ और शिशु की सेहत का भी रखें ध्यान
गांव अलीशेर हादसे में घायल मनरेगा कर्मियों का कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल और डॉ. बलबीर सिंह ने राजिंदरा अस्पताल में जाना हाल-चाल
पंजाब में डेंगू के लार्वे पर ड्रोन रखेंगे पैनी नज़र