जालंधर ब्रीज: (रवि) कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए आज जालंधर के सिविल अस्पताल में 18 से 44 साल तक के रजिस्टर निर्माण मज़दूरों के लिए कोरोना वैक्सीन की शुरवात की गयी ।सिविल सर्जन डॉ बलवंत सिंह ने बताया की वैक्सीनेशन के बारे में समय समय पर सरकार दावरा सूचित किया जा रहा है जिससे किसी को वैक्सीनेशन लगाने में कोई दिकत न आए।
उन्होने बताया की कोरोना वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और इसकी शुरुवात पांच जगहों पर की गयी है। जिस में सिविल अस्पताल जालंधर, सब डिवीज़न अस्पताल नकोदर, सब डिवीज़न अस्पताल फिल्लौर , सी.एच.सी करतारपुर और सी.एच.सी शामिल है ।
इस मौके पर गईनोकोलोजिसट डॉ इंदु बाला, जिला समूह सूचना तथा सिख्या अफ़सर किरपाल सिंह झाली, जिला बी.सी.सी कोरडिनेटर नीरज़ शर्मा, टेक्निकल असिस्टेंट लैबर विभाग अमिता जगोतरा,सोनिया सूरी,सीनियर कलर्क लैबर विभाग गौरव शारदा, हरमीत सिंह और नर्सिंग स्टाफ़ मौजूद थे ।

More Stories
पंजाब में चालू खरीफ सीजन के लिए यूरिया की कोई किल्लत नहीं; मांग के मुकाबले 10.71 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड उपलब्धता सुनिश्चित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे निरंतर प्रधानमंत्री कार्यकाल पर गुरुद्वारा साहिब लुधियाना में अरदास
एम्स गुवाहाटी के अध्यक्ष ने त्रिपुरा के राज्यपाल से की भेंट; भविष्य के चिकित्सकों को सड़क सुरक्षा और राष्ट्र निर्माण पर किया संबोधित