जालंधर ब्रीज: पंजाब में गैर-कानूनी लाटरियां/पर्ची/ सट्टे आदि के कारोबार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत आज डायरैक्टोरेट आफ पंजाब राज लाटरीज द्वारा रोपड़ शहर में छापेमारी की गई।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि विभाग की तरफ से गठित टीम ने रोपड़ शहर में छापेमारी के दौरान अलग-अलग लाटरी स्टालों पर दस्तावेजों की चैकिंग की गई जिससे पता लगाया जा सके कि लाटरी की आड़ में कोई गैर-कानूनी कारोबार तो नहीं चलाया जा रहा।
उन्होंने कहा कि इसके इलावा समूह लाटरी विक्रेताओं के ध्यान में लाया गया कि अगर कोई व्यक्ति गैर-कानूनी लाटरी/ सट्टा और पर्ची का कारोबार करता पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध भारतीय दंड विधान की अलग-अलग धाराओं और लाटरी एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही की जायेगी। प्रवक्ता ने कहा कि गैर-कानूनी लाटरी के कारोबार को रोकने के लिए ऐसी अचानक छापेमारियां भविष्य में भी जारी रहेंगी।

More Stories
पीएसपीसीएल प्रबंधन को आगामी निदेशक मंडल की बैठक में यूनियनों की जायज मांगों के निपटारे में तेजी लाने की हिदायत: हरपाल सिंह चीमा
जालंधर में नशा मुक्त पंजाब यात्रा का भव्य समापन, अमित शाह से मिले एडवोकेट एन.के. वर्मा
अमृतसर में नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े पांच व्यक्ति 13 पिस्तौल और 3.267 किलोग्राम हेरोइन समेत काबू